भिलाई [न्यूज़ टी 20] बिलासपुर। शादी करने का झांसा देकर 45 वर्षीय युवक 14 साल की किशोरी को भगा कर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सकरी पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म व पक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित को रिमांड पर भेज दिया है।

सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाली 14 साल की किशोरी 22 जून 2022 को गायब हो गई थी। स्वजन इसकी शिकायत पुलिस से की। साथ आशंका जताई कि कोई बहला फुसला कर नाबालिग को अपने साथ ले गया है। जांच के दौरान सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी चोरभट्ठी के बल्गीपारा के रहने वाले बजरंग वस्त्रकार के साथ है।

पुलिस की टीम खोजबीन कर बजरंग को गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त कराया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपित बजरंग द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी। इसके बाद उसे लेकर दिल्ली चला गया था। वहां भी दुष्कर्म करता रहा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *