भिलाई [न्यूज़ टी 20] अर्जुन्दा से 7 किमी दूर कोटगांव मार्ग पुलिया के पास गांजा पीने से मना करने पर रेहची निवासी करण बघेल (20) ने ग्राम कोटगांव निवासी सत्यनारायण साहू (56) के सिर पर लोहे के चूड़े से प्राणघातक हमला कर दिया।

जिससे उनकी मौत हो गई। अर्जुन्दा टीआई कुमार गौरव साहू ने बताया कि घटना शनिवार की है। आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोस्त योगराज की शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोटगांव गया था। शनिवार को सुबह 4 बजे वहां से अपने घर रेंहची पैदल जाने निकला था।

नाली पुलिया के पास करीबन 4.30 बजे पहुंचा। जहां कोटगांव का सत्यनारायण साहू पुलिया के ऊपर बैठा था। जिससे बीड़ी मांगा फिर उसमें गांजा भरकर पीने लगा। इसी दौरान सत्यनारायण ने मना किया और हम दोनों में विवाद हो गया।

मैं आक्रोशित होकर दाहिने हाथ में पहने चूड़े से उसके सिर पर हमला किया। जिसके बाद वह पुलिया के पास गिर गया।

बेटे ने कहा- सुबह घायल अवस्था में पड़े थे पिता

मृतक के बेटे ग्राम कोटगांव निवासी भिलेश्वर साहू ने बताया कि शनिवार सुबह 4.45 बजे ग्राम कोटगांव के सरपंच धनीराम महार ने पिता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी।

तब मैं, धनीराम महार के साथ बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पिता नहर नाली पुल किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। सिर से खून बह रहा था। मौके पर पिता के अलावा ग्राम झींका के परमानंद ,शिवदयाल भी मौजूद थे।

धनीराम को परमानंद ने घटना की जानकारी दी थी। पानी पिलाने पर पिता को होश आया। जिसके बाद गाड़ी में बिठाकर घर ले गए। जहां उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी दी।

कुछ देर बाद पिता ने कहा कि मुझे चक्कर जैसा लग रहा है, तब गांव के ही चार पहिया वाहन से पिता को गुंडरदेही अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सुबह 11 बजे पिता ने अंतिम सांस ली।

इधर फाइलों में कैद हत्या के मामले

वर्ष 2016 से 2021 तक 6 हत्या के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इनमें से चार केस ऐसे है, जिसमें मृतकों की पहचान हीं हो पाई है। सभी मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *