भिलाई [न्यूज़ टी 20] छत्तीसगढ़ /  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शख्स की लाश नग्न हालत में मिली है। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को फेंका गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। बताया गया है कि उसका शव कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग किनारे बने गड्‌ढे में मिला है।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फरसवानी गांव के लोग कोरबा-चांपा मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे गड्‌ढे में एक शख्स की लाश है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था।

शव पानी में ऊपर आ गया था। शव देखकर लोगों ने यह अंदाजा लगाया है कि उसकी उम्र 50 से 55 साल रही होगी। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी।खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

शव को गड्‌ढे से निकाला गया।बाद में शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आस-पास के इलाकों में भी जांच की। आस-पास के लोगों को भी इस बात की खबर दी गई है। मगर शव की पहचान नहीं हो सकी है।

कहा जा रहा है कि जिस तरह से शव मिला है। उससे ऐसा लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। फिर उसे फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *