भिलाई [न्यूज़ टी 20] जांजगीर-चांपा। जिले में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कर दी। हत्या की वजह केवल इतनी थी की युवती अपने प्रेमी की शादी किसी और से तय होने से नाराज थी।

उसने अपने व युवक के बीच रिश्ते की जानकारी लड़की के घरवालों को दे दी। इसके बाद लड़की वालों ने यह शादी तोड़ दी। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के नगरदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार यहां रहने वाले अजय कंवर से व सहोद्रा नाम की युवती का कुछ वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।

लेकिन दोनों की शादी को लेकर परिवार के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इस बीच अजय की शादी दूसरी जगह तय हो गई जो कि सहोदरा को ठीक नहीं लगा। उसने अपने और अजय के बीच के रिश्ते की बात लड़की वालों को फोन कर बता दिया। जिससे अजय की शादी टूट गई।

हत्या के 15 दिन पहले खोद रखी थी कब्र

शादी टूटने से अजय कुमार काफी नाराज था और उसने सहोदरा की हत्या करने का प्लान बना लिया। इसके लिए उसने गांव के बाहर जंगल में पहले से कब्र खोद कर रख दिया। कब्र खोदने के करीब 15 दिन बाद अजय कंवर ने सहोदरा को

मिलने के बहाने गांव के बाहर कलमीभाठा‎ जाम खार जंगल के पास बुलाया। और अपने दोस्त नारायण मैत्री के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पहले से खोद कर रखे कब्र में उसे दफना दिया और अपने अपने घर चले गए।

ऐसे पहुंची पुलिस हत्यारे तक

13 अप्रैल को सहोद्रा घर से निकली और उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस युवती के बारे में लगातार पतासाजी कर रही थी।

इस दौरान पुलिस को अजय कंवर के साथ उसके प्रेम संबंधों की जानकारी मिली। अजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कवर के बयान के अनुसार उसके दोस्त नारायण मैत्री को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर युवती की लाश भी बरामद कर ली गई।

परिजनों ने इसकी शिनाख्त कर शव यसोद्रा के होने की पुष्टि भी की। फिलहाल इस मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *