भिलाई [न्यूज़ टी 20] खैरागढ़। राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का रंग दिखने लगा है। राजनीतिक दलों के नेता जनता को अपने पक्ष करने में कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते।

प्रचार के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा का दिलचस्प अंदाज भी देखने को मिला। गंडई इलाके के ग्राम कृतबांस में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे मंत्री लखमा वहां चल रहे नाचा पार्टी के साथ छत्तीसगढ़ी गाना महुआ झरे…पर खुद ही थिरक उठें।

खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस ने पूरे मंत्रियों व विधायकों को मैदान में उतार दिया है। खैरागढ़ विधानसभा के शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है।

प्रचार अभियान के दौरान नेता कही चाय पर चर्चा कर रहे हैं तो कहीं बाजारों में जाकर वोट मांग रहे हैं। प्रचार के दौरान मौका पाकर मंत्री लखमा डांस करने लगे।

मंत्री को दिल खोलकर डांस करता देख और लोगों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी बेबाक बोली के लिए मशहूर हैं।

लखमा ने डांस कर कांग्रेस के लिए मांगा समर्थन

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गंडई इलाके के ग्राम कृतबांस में लोक कलाकारों का एक दल लोगों को मनोरंजन कर रहा था। इसमें डांस कर रही लड़कियों को देखकर मंत्री कवासी लखमा खुद बीच में जा पहुंचे और उसके बाद अपने अंदाज में डांस करने लगे।

कलाकारों को छोड़कर सभी का ध्यान लखमा पर ही गया। लोक कलाकार छत्तीसगढ़ी का फेमस गाना महुआ झरे… पर डांस कर रहे थे। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के डांस पर लोग ताली बजाते रहे।मंत्री लखमा ने इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत इस उप चुनाव में

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *