भिलाई [न्यूज़ टी 20] रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को परखने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता प्रदेश के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22-23 अगस्त को दौरा प्रस्तावित है।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 या 27 अगस्त को प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। अब तक दोनों नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेताओं के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा के केंद्रीय संगठन ने चुनाव को देखते हुए हर मोर्चे को अलग-अलग लक्ष्य दिया है। युवा मोर्चा को बेरोजगारी टेंट लगाने का निर्देश दिया गया है। युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिलों में इस कार्यक्रम को कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का भी छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद केंद्रीय नेताओं की दस्तक शुरू हो जाएगी। भाजपा के उच्च पदस्‍थ सूत्रों की मानें तो अब तक दस केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश का दौरा किया है। आकांक्षी जिलों के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई है

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *