भिलाई /धमतरी(न्यूज़ टी 20)। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2022 के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

जिसमें प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक

01 तेजू राम सिन्हा को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक कें देव राजू,शिकायत प्रभारी निरी. सत्यकला रामटेके,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Tags:

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *