
भिलाई [न्यूज़ टी 20] “एकल अभियान” अंचल रायगढ और अंचल कुनकुरी के सभी सेवाव्रती कार्यकर्ताओं का दक्षता वर्ग 22 जून से 26 जून तक मां अम्बे की पवित्र भूमि अंबेटिकरा में चल रहा था। जिसका समापन 26 जून को हुआ। समापन सत्र मे रायगढ़ अंचल अध्यक्ष राजीव कुमार दुबे जी,भरत लाल साहू जी,भागवत लाल नायक भाग अभियान प्रमुख,राजेश साहू जी भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख,सुरेश भैया जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वर्ग में कुल अपेक्षित 48 कार्यकर्ता थे जिसमे 41उपसथित रहे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मे पंचमुखी शिक्षा के तहत कुल 50 सत्र हुआ। जिसमे सभी सेवाव्रती पूरा समय उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान समिति सदस्य टीकाराम पटेल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर और आस पास में 200 पौधे भी लगाए गए।

अंत मे राजीव दुबे जी द्वारा सभी सेवाव्रतियों को गमछा सप्रेम भेंट कर कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। उन्होंनेअपने उद्बोधन मे सभी सेवाव्रतीयो को शुभकामनाएं देते हुए अभियान के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण से कार्य करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। वर्ग समापन भरत लाल साहू जी ने आभार प्रकट करते हुए समापन की घोषणा किया और विजय महामंत्र के साथ अभियान का संकल्प दोहराया गया।
