भिलाई [न्यूज़ टी 20] ग्वालियर में एक युवक ने एकतरफा प्यार में लड़की के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, फिर अगली सुबह खुद भी जान दे दी। वारदात सोमवार रात करीब 8 बजे हुई, जब लड़की अपनी 12 साल की चचेरी बहन के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान आरोपी ने सरेराह उसकी जान ले ली। इसके बाद मंगलवार सुबह खुद भी सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय होने से आरोपी नाराज था।

आरोपी की पहचान गिर्राज कटारे (25) के रूप में हुई है। घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता (20) का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मार दी और भाग निकला।

साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी। पास में ही एक अंकल खड़े थे, उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब तक वह दीदी को मारकर भाग चुका था।

चाय का स्टॉल लगाते हैं मृतका के पिता

साक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है।

लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं।

सगाई होने से परेशान था आरोपी

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बीते चार सालों से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था, और लड़की की सगाई के बाद भाभी के साथ अपना रिश्ता लेकर उसके घर भी गया था। लेकिन साक्षी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए।

आरोपी की भाभी ने बताया कि दो-तीन दिन से गिर्राज परेशान था। वह कह रहा था कि यदि साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो मैं उसे देखता हूं। दिन में गिर्राज की साक्षी से फोन पर बात भी हुई थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *